रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
खजनी ब्लॉक को मिली नई खंड विकास अधिकारी, सुप्रिया ने संभाला कार्यभार
गोरखपुर खजनी खजनी विकासखंड को शनिवार को नई खंड विकास अधिकारी (BDO) मिलीं। सुप्रिया ने आज खजनी ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही संबंधित आदेश भी आज जारी हुआ।
मदन मोहन मालवीय और गोरखपुर विवि से हुई है शिक्षा 2017 बैच की अधिकारी सुप्रिया ने अपनी पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर से की है। इससे पहले वह कैंपियरगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।
कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ सुप्रिया ने खजनी ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी जाएगी और पात्र लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से समयबद्ध तरीके से काम करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बीडीओ सुप्रिया के सामने अब खजनी क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को गति देना प्रमुख चुनौती होगी।
कैंपियरगंज के बाद अब खजनी की कमान शासनिक अनुभव की बात करें तो इससे पहले सुप्रिया कैंपियरगंज ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कैंपियरगंज में उनके कार्यकाल और बेहतर कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें खजनी ब्लॉक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार संभालते ही कर्मियों को सख्त निर्देश चार्ज लेने के पहले ही दिन बीडीओ सुप्रिया एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने खजनी ब्लॉक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में सख्त निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग समय से दफ्तर आएं और पूरी पारदर्शिता के साथ काम करें।
