रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अब आपके द्वार: तुर्कमानपुर में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा की पहल की सराहना, बोले—समस्या छोटी हो या बड़ी, पुलिस करेगी प्रभावी कार्रवाई
गोरखपुर अब फरियाद लेकर लोगों को पुलिस के पास पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि पुलिस खुद जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उनके निस्तारण का प्रयास करेगी। इसी उद्देश्य से एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर गोरखपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से चौपाल आयोजित कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
इसी क्रम में राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर में थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में स्थानीय लोगों से पूर्व में हुई छोटी-बड़ी घटनाओं और क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी, पुलिस के संज्ञान में आने के बाद उसे गंभीरता से लिया जाएगा। किसी भी समस्या की सूचना पुलिस को दें, नियमानुसार उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी विवाद के मामलों में राजस्व विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी निस्तारण कराने की बात कही।
पुलिस की यह पहल निश्चित तौर पर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के साथ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चौपाल के माध्यम से पुलिस सीधे लोगों के बीच पहुंच रही है, जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होने के साथ पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है।
राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा की कार्यशैली की भी क्षेत्र में सराहना हो रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस चौपाल जैसी पहल से स्पष्ट है कि राजघाट पुलिस ‘पुलिस आपके द्वार’ की भावना को धरातल पर उतारने में जुटी है।
इस तरह के प्रयास न केवल विवादों के समय रहते समाधान में सहायक होंगे, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, संवाद और समन्वय को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

