Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शादी की आड़ में देहशोषण करने वाला फरेबी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोरखनाथ पुलिस ने भेजा जेल झूठे वादे का जाल: शादी का हसीन सपना दिखाकर लंबे समय से कर रहा था शोषण..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शादी की आड़ में देहशोषण करने वाला फरेबी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोरखनाथ पुलिस ने भेजा जेल झूठे वादे का जाल: शादी का हसीन सपना दिखाकर लंबे समय से कर रहा था शोषण

गोरखपुर प्यार, शादी का हसीन सपना और फिर उस फरेब की आड़ में छल—एक युवती को अपने जाल में फंसाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने वाले आरोपी को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी देवानंद चौधरी पड़ोसी जनपद महाराजगंज का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी देवानंद चौधरी ने पीड़ित युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह जल्द शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती जब भी शादी का दबाव बनाती, आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता। जब पीड़िता को उसके इरादों पर शक हुआ और उसने शादी के लिए कड़ा रुख अपनाया, तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।गोरखनाथ पुलिस ने सटीक सुराग के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी देवानंद चौधरी (पुत्र स्व. दिग्विजय चौधरी), निवासी ग्राम मधुबनी बेलवा टोला, थाना चौक, जनपद महाराजगंज को दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह और कॉन्स्टेबल रामजी वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।