रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत थाना गौर पर थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति गोष्ठी की गई
बस्ती थाना गौर आगामी बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 21/08/2026 को थाना गौर परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्म गुरुओं के साथ शांति समिति गोष्ठी की गई। गोष्ठी में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न धर्म गुरुओं को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
सभी से अपील की गई कि आगामी बारावफात का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

