रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
वात्सल्य International School स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सहित पुलिस परिवार को राक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों को चॉकलेट/ उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान प्रदान किया
बलरामपुर आज दिनांक 27.अगस्त.2026 को वात्सल्य International School कल्ला भट्टा हरिहरगंज बहराइच रोड बलरामपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पुलिस कार्यालय बलरामपुर पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भावनात्मक एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचे बच्चों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय को रक्षासूत्र बांधकर सुरक्षित समाज की कामना की। इस दौरान बच्चों द्वारा कार्यालय में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राक्षा सूत्र बांधकर त्योहार मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए ग्रीटिंग कार्ड, रक्षा सूत्र एवं मिठाइयां पुलिस अधिकारियों को भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के इस स्नेह एवं अपनत्व से पुलिस कार्यालय का वातावरण उल्लास एवं आत्मीयता से भर गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर महोदय द्वारा सभी बच्चों को रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के संकल्प का भी पर्व है।
महोदय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि पुलिस समाज के प्रत्येक आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित वातावरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है।
महोदय द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुलिस के प्रति मित्रता, विश्वास एवं सम्मान की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं समाज के बीच आत्मीय एवं मजबूत संबंध स्थापित करना था। इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



