Hot Posts

6/recent/ticker-posts

SURYA स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की शानदार प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं सम्मानित, खिले चेहरे 15 अगस्त के कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने किया पुरस्कृत सम्मान से बढ़ा बच्चों का उत्साह, प्रबंधन ने कहा—सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf 

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

SURYA स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की शानदार प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं सम्मानित, खिले चेहरे 15 अगस्त के कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने किया पुरस्कृत सम्मान से बढ़ा बच्चों का उत्साह, प्रबंधन ने कहा—सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

संतकबीरनगर खलीलाबाद में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
इससे पूर्व 15 अगस्त को आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के हजारों विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उस दौरान भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया  वहीं प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और सर्वांगीण विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उसी के लिए उन्हें आज सम्मानित किया गया है।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि पुरस्कार वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाना है, ताकि वे भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करें।
इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी,समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मानित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।