Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नदी में कूदने जा रहे दंपति एवं बच्चों को सकुशल बचाने वाली डायल 112 पुलिस टीम, आरक्षी कमाण्डर व हो0गार्ड चालक को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf 

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नदी में कूदने जा रहे दंपति एवं बच्चों को सकुशल बचाने वाली डायल 112 पुलिस टीम, आरक्षी कमाण्डर व हो0गार्ड चालक को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

बलरामपुर  नदी में कूदने का प्रयास कर रहे दंपति एवं बच्चों को सकुशल बचाने वाली डायल 112 पुलिस टीम कमांडर का० मनोज पाल व पायलट हो०गा० अशोक शुक्ला को आज दिनांक2 01.सितम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में  प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

बताते चलें कि दिनांक 26.अगस्त.2026 को समय करीब 21:27 बजे 112 इवेंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि राप्ती नदी पुल, बिजलीपुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर के पास एक महिला एवं पुरुष अपने बच्चों के साथ नदी में कूदने जा रहे हैं।  सूचना प्राप्त होते ही PRV-6230 तत्काल मौके पर पहुँची तो देखा गया कि एक दम्पति अपने 07 वर्षीय व 03 वर्षीय बच्चों के साथ राप्ती नदी में कूदने का प्रयास कर रहे थे।

डायल 112 पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई कर सभी को सुरक्षित नदी में कूदने से रोककर सकुशल बचा लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली नगर को दी गई। मौके पर पहुँचे परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। 

डायल 112 पुलिस टीम की तत्परता, सूझबूझ एवं समय पर की गई कार्यवाही से एक परिवार को सुरक्षित बचाया गया, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।

डायल 112 आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर कॉल करें।