रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उत्तर प्रदेश पुलिस की 51वीं वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल/ रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन टीम में चयनित जनपद बहराइच के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किये पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया
बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल/ रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं । उल्लेखनीय है कि जनपद सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस की 51वीं वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स एवं राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग तथा अलार्म एफिशिएंसी रेस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता-2026 में गोरखपुर जोन के लिये चयनित जनपद बहराइच पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर जोन व जनपद का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि से गोरखपुर जोन व जनपद बहराइच पुलिस का गौरव बढ़ा है तथा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जा रही है पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने टीम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित करने की अपेक्षा व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
प्रतियोगिता में महिला उप निरीक्षक मधु गुप्ता (अभिसूचना इकाई), आरक्षी हिमांशु शुक्ला (थाना साइबर क्राइम), महिला आरक्षी अंजली शुक्ला (मीडिया सेल), तथा महिला आरक्षी शची पटेल (अभियोजन शाखा) द्वारा गोरखपुर जोन टीम में चयनित होकर प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।



