रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अवैध विस्फोटक सामग्री का भंडारण व विक्रय करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना सिकरीगंज अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिकरीगंज मय पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया व अभियुक्त 1.दयाशंकर पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद 2. गणेशदत्त पुत्र दयाशंकर निवासीगण ढखवा बाजार, थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-250/2026 धारा 5/9 B विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 31.अगस्त.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम ढखवा बाजार स्थित लाइसेंसी धारी दयाशंकर पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद निवासी ढखवा बाजार, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के लाइसेंसी भंडारण गोदाम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान लाइसेंसी भंडारण गोदाम खाली पाया गया। तत्पश्चात लाइसेंसी धारी दयाशंकर से पूछताछ की गई व उनके मकान की तलाशी ली गई, जिसमें लाइसेंस के अंतर्गत भंडारित की जाने वाली विस्फोटक सामग्री उनके आवासीय मकान में भंडारित पाई गई। लाइसेंसी धारी का मकान आवासीय/आबादी क्षेत्र में स्थित होने तथा उक्त स्थान पर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जाना लाइसेंस में अंकित शर्तों के विपरीत पाए जाने के कारण लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन में भंडारित विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है।
बरामदगी का विवरण -
रेडिमेट पटाखे Azad Party Paper – दो अदद, JABBONG (PENTA कटा हुआ) – दो अदद, CHIDAMBARAM PENTA – तीन अदद, Lion एक Superstar (Superstar कटा हुआ) – दो अदद, Lion दो – दो अदद, Wonders – दो अदद, मेहंदी द स्टार – पांच अदद, JHAKAAS – तीन अदद, BAHUBALI – एक अदद, JOY – दो अदद, FLASH – दो अदद, DIGITAL BUMB – एक अदद, MORI CHAAP – तीन अदद, FLORALS – एक अदद तथा पास ही पड़े जूट की बोरे मे रेडिमेट पटाखा Barat 60 Shot – तीन अदद
गिरफ्तारी/बरामदगी की टीम-
1. नायब तहसीलदार खजनी जाकिर हुसैन जनपद गोरखपुर
2. थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4. महिला उप निरीक्षक ज्योति यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
