रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आधी रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से गोरखपुर में हड़कंप, सिपाही घायल; जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में लगी गोली
गोरखपुर थाना पिपराइच पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण के पास मंगलवार तड़के करीब 2:20 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, पिपराइच थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ जंगल धूषण के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त टीम ने पादरी बाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों ने यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी सवार गिर गया।
पुलिस ने बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुमताज अहमद उर्फ राजू पुत्र शफीक अहमद, निवासी निजामपुर चौराहा, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो सफेद धातु के सिक्के, बाइस सौ रुपये नकद, दो दोपहिया वाहन, एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मुमताज के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ पिपराइच थाने में वर्ष 2026 के तीन चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं।
फरार साथी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग
मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश सरफराज निवासी बक्शीपुर, थाना कोतवाली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जंगल में कॉम्बिंग कर रही है।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार राय, प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल; थानाध्यक्ष अनूप सिंह; उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह; कांस्टेबल अनुज सिंह, सुनील यादव, मोहित सिंह और घायल कांस्टेबल हनुमान यादव शामिल रहे।
एंटी थेफ्ट सेल की टीम में हेड कांस्टेबल मो. मोहसिन खान, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र नाथ तिवारी और हेड कांस्टेबल नितेश बहादुर सिंह भी शामिल रहे।