रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध पिस्टल, 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद
गोरखपुर थाना पिपराइच अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराईच अनूप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 514/2026 धारा 308(4)/126(2)/351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. इश्तफाक पुत्र स्वर्गीय नियामत निवासी ग्राम जंगल पकडी पण्डित टोला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर व 2. रमजान अली पुत्र नूर आलम निवासी ग्राम जंगल पकडी पण्डित टोला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध पिस्टल बत्तीस बोर, दो अदद अवैध जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनाँक 13/सितम्बर/2026 की रात में अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा को रास्ते में रोककर उनसे पैसों की मांग की गयी तथा न देने पर उनके उपर पिस्टल तान दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।