रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
बहराइच आगामी कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) का निरीक्षण करने के उपरान्त बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घाट एवं आसपास के क्षेत्र तथा सरयू घाट से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की संभावित भीड़ के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था तथा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने, आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरे से निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।





