Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साइबर हेल्पडेस्क थाना चिलुआताल द्वारा 05 साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों के कुल ₹31,500/- धनराशि वापस कराया गया....

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर 

साइबर हेल्पडेस्क थाना चिलुआताल द्वारा 05 साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों के कुल ₹31,500/- धनराशि वापस कराया गया

गोरखपुर थाना चिलुआताल साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की धनराशि वापस कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में थाना चिलुआताल की साइबर हेल्पडेस्क नोडल प्रभारी सचिदानंद पाण्डेय व उनके टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए NCRP पर दर्ज पांच साइबर अपराध संबंधी शिकायतों में पीड़ितों की कुल इकतीस हजार पाँच सौ रुपये की धनराशि वापस कराई गई ।

बताते चलें कि:-

1. आवेदिका द्वारा खरीदारी करते समय गलती से देय राशि से ज्यादा का भुगतान हो गया था । जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि तीन हजार नौ सौ रूपये वापस कराया गया । 

2. आवेदक के पुत्र द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पैसा हार जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि सात हजार रूपये वापस कराया गया । 

3. आवेदक के मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराकर फ्रॉड किया गया था जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि पांच हजार रूपये वापस कराया गया । 

4. आवेदक को जालसाज द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डरा-धमकाकर पैसा लिया गया था  । जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि दस हजार रूपये वापस कराया गया । 

5. आवेदक के मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराकर फ्रॉड किया गया था। जिसके संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर धनराशि पांच हजार छः सौ रूपये वापस कराया गया ।

उक्त मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ताओं के कुल इकतीस हजार पांच सौ रुपए वापस कराया गया ।