रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पशु-तस्करी करने का अपराध कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 18 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त 03 अदद पिकअप वाहन बरामद
गोरखपुर थाना बड़हलगंज अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1. नितेश यादव पुत्र चन्द्रभान यादव निवासी ग्राम बयासी, थाना दुबहड़, जिला बलिया, 2. पवन कुमार ठाकुर पुत्र मंगलदेव ठाकुर निवासी ग्राम नगवा, थाना दुबहड़, जिला बलिया, 3. आजाद कुमार पुत्र स्व0 मोहनराम निवासी ग्राम नगवा, थाना दुबहड़, जिला बलिया को घटना में प्रयुक्त तीन अदद पिकअप वाहन जिसमें अट्ठारह राशि गोवंश हैं के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 397/2026 धारा- 3/5A/8 गोवध निवारण संशोधन अधि0 2020 व 11 पशु क्रूरता अधि0 1960 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वार मय पुलिस टीम के चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा पशुतस्करी से संबंधित तीन अदद पिकअप वाहन के कौड़ीराम की तरफ से आने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर घेराबन्दी करके उक्त गाड़ियों को रोकने का इशारा किया गया तो अभियुक्तगण गाड़ी रोककर उतरकर भागने लगे इसपर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके तीन अभियुक्तो को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अभियुक्त अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गये । वाहनों में क्रुरतापूर्वक लादे गये अट्ठारह राशि गोवंश को बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।