रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना नगर व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 07.530 किग्रा गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव द्वारा दिनांक 16.सितम्बर.2026 को क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम अपराध एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुढ़ापट्टी मोड़ एवं कुढ़ापट्टी के मध्य नहर के किनारे एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं । सूचना पर थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान 1. राघवेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र जनार्दन चौधरी निवासी ग्राम बुजुर्गवार टोला दुबौली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर 2. विकास चौधरी पुत्र स्वर्गीय सुभाष चौधरी निवासी ग्राम दुबौली (बुजुर्गवार), थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई । दोनों अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी लिये जाने पर राघवेन्द्र कुमार चौधरी के कब्जे से 5.390 किग्रा तथा विकास चौधरी के कब्जे से 2.140 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 7.530 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP58AM7990, एक अदद Vivo V-50 एण्ड्रयाड मोबाइल फोन तथा दोनों अभियुक्तों की जामा तलाशी से कुल पांच सौ रुपये नगद बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना नगर पर मु0अ0सं0 250/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
