Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुकान विस्तार के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये लेने का आरोप, कपड़ा कारोबारी समेत सात लोगों पर मुकदमा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

दुकान विस्तार के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये लेने का आरोप, कपड़ा कारोबारी समेत सात लोगों पर मुकदमा

गोरखपुर थाना बेलीपार बेलीपार थाना क्षेत्र में दुकान विस्तार के नाम पर अलग-अलग लोगों से करीब 1.31 करोड़ रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद बेलीपार थाने में आरोपी कारोबारी, उसकी मां, पत्नी, भाई और भतीजे समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेलीपार थाना क्षेत्र के बिस्तौली खुर्द, बेलीपार निवासी सत्यवान यादव पुत्र अमरनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेलीपार बाजार स्थित शर्मा वस्त्रालय के नाम से कपड़े का कारोबार करने वाले कारोबारी चन्द्रकेश शर्मा व जीतेन्द्र शर्मा ने दुकान का विस्तार करने के नाम पर अलग-अलग लोगों से बैंकिंग माध्यम से रकम ली थी। इसके एवज में पैसे भुगतान न कर पाने पर नौसड़ स्थित मकान को विक्रय कर भुगतान करने की बात कही थी या जमीन देने की बात भी कही गईं थी।शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर आरोपित पक्ष की ओर से धमकी दी गई।

तहरीर के अनुसार, सत्यवान यादव से 35 लाख रुपये, जयप्रकाश पांडेय से 19.25 लाख रुपये, अंगद यादव से 64 लाख रुपये तथा नरेंद्र यादव से 12.75 लाख रुपये लिए गए। इस तरह कुल रकम करीब 1.31 करोड़ रुपये बताई गई है।

शिकायत में आरोप है कि रकम लेने के बाद कारोबारी द्वारा दिए गए कुछ चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो विवाद बढ़ गया। आरोपित के घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा भाई चन्द्रकेश शर्मा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेलीपार पुलिस ने धारा 318(4), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले में रकम के लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।