रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 107 खोये हुए मोबाइल अनुमानित कीमत करीब ₹26,12,830 (छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द
बहराइच थाना पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 107 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग छब्बीस लाख बारह हजार आठ सौ तीस रूपए है, बरामद किये गये । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री तनिष्क आर जामकर(IPS) व अन्य पुलिस अधिकारी कर्माचारी उपस्थित रहे।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के गुमशुदा 107 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 06-सितम्बर-2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक बहराइच एवं जनपदीय पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
जनहित में अपील
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई।
बरामदकर्ता टीम
1. सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मी एवं थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीम।
क्या है CEIR पोर्टल-
भारत सरकार द्वारा हाल ही में पूरे भारत में CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal Launch किया गया है । (CEIR Portal Link - www.ceir.gov.in )
CEIR एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली है जिसका उपयोग देश में उपयोग में आने वाली सभी मोबाइल उपकरणों के IMEI / IMSI / MSISDN वाले डेटाबेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है । यदि आपका मोबाइल खो गया है /चोरी हो गया है तो तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें और IMEI को अवरूद्ध करने के लिए इस वेब पोर्टल का उपयोग करें ।
CEIR Portal की विशेषताएं –
• डिवाइस ब्लॉकिंग/अनब्लॉकिंग (IMEI )Interface उपलब्ध कराता है ।
• Blocking / Unblocking (IMEI ) Request Status Check किया जा सकता है ।
• KYC (know Your Mobile)- App, Web-Portal ,SMS .
• नेटवर्क में उपयोग किए जाने वाले डिवाइस डेटा को प्राप्त करने के लिए सभी TSPS के स्थानीय EIR के साथ एकीकृत ।
• सभी वैध/सक्रिय उपकरणों के लिए डिवाइस रजिस्ट्री का रखरखाव करता है ।
• पूरे भारत में चोरी हुए उपकरणों को काली सूची में डालने के लिए “Stolen Device Reporting System” शामिल है ।
• सभी LSAs पर सभी TSPs को Black & Black-List-Overriding की सुविधा प्रदान करना ।
• सरकारी विभागों, वैध एजेंसियों/राज्य पुलिस और सामान्य उपयोगकर्ताओं को SMS, Web Portal और Mobile App के माध्य से डिवाइस सत्यापन सुविधा प्रदान करता है ।




