रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पशु तस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 03 राशि गोवंश बरामद
गोरखपुर थाना बड़हलगंज अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1. रामबेलास यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी: ग्राम रामनगर डेरवा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर व 2. छांगुर पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम नकीयहवा परसिया थाना बरहज, जनपद देवरिया के कब्जे से तीन राशि गोवंश बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 393/2026, धारा 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 06.सितम्बर.2026 की रात्रि में उप-निरीक्षक जय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर अवैध गोवंश को बिहार भेजने के उद्देश्य से बांधकर इकट्ठा किए हुए हैं, जिन्हें घाघरा नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जाया जाना है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से दो अभियुक्तों के कब्जे से तीन राशि गोवंश बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है ।
