रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बड़े वाहनो के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने वाले 4 अन्तर्जनपदीय पेशेवर शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद प्लास्टिक की पिपिया से लगभग 210 लीटर डीजल, व तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500)व दो मोटर साइकिल किया गया बरामद
बलरामपुर थाना कोतवाली दिनांक 25.सितम्बर.2026 को वादी श्री गणेश सोनकर पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल निवासी ग्राम चितईपुर पोस्ट कोयलरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर सूचना दिया गया कि वह अपना चौबीस चक्का ट्रक अपने घर के सामने दिनांक 24.सितम्बर.2026 की रात्रि मे खड़ी किए थे सुबह देखा कि उसके ट्रक के डीजल टैंक से किसी व्यक्ति द्वारा डीजल टैंक तोड़ कर डीजल चोरी कर लिया गया है पहले भी उनकी ट्रक से डीजल चोरी किया गया था। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-387/2026 धारा 303(2) bns बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर,अपराधियों के विरुद्ध त्वरित व कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व मे उप निरीक्षक श्री शरद कुमार अवस्थी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व जांच प्रार्थना पत्र व पेडिंग विवचना में थाना क्षेत्र में मामूर थे, मुखबिर खास की सूचना पर कि गोण्डा-बलरामपुर रोड, शक्ति स्मारक स्कूल के पास दो मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति डीजल बेंचनें व खरीदने की बात कर रहे है जोकि संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर पूछताछ की गई, बाखूबी घटना की पुष्टि होने पर अभियुक्तगण 1-वाहिद पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम रनियापुर रेहरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, 2-शाने अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम घुवाये लख्खारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच, 3-रामतेज पुत्र राम समुझ निवासी ग्राम केशवापुर गोपालपुर नवीन मार्डन श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती को दो मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया,उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर डीजल खरीदने वाले चौथे अभियुक्त बेद प्रकाश पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम-भवानीपुर उपाध्याय, थाना-इटियाथोक, जनपद-गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छः प्लास्टिक की पिपिया से लगभग दो सौ दस लीटर डीजल, तीन अदद डीजल निकालने की पाइप व घटना मे प्रयुक्त चार पहिया वाहन (xuv 500) बरामद किया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं जिनका आपराधिक इतिहास भी है।थाना पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक हिरासत हेतु जीमाननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
