Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बलरामपुर जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील तुलसीपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य शिकायत का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, पंचायत, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई अपेक्षित हो, उनमें दोनों विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन, आवास, विद्युत, पेयजल तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। जिस प्रकरण में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक हो तो संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करें।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनसुनवाई की भावना के अनुरूप लोगों को समय पर न्याय मिले।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तुलसीपुर , क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।