रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हार्वर्ड बांध का फोरलेन बना छुट्टा पशुओं का अड्डा, तीन बड़े हादसों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम
गोरखपुर शहर में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हार्वर्ड बांध का चौड़ीकरण कर इसे फोरलेन में तब्दील किया। जिस सड़क पर वाहनों के फर्राटा भरने के लिए सुविधा विकसित की गई, वही सड़क अब शाम होते ही छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बनती जा रही है।
हार्वर्ड बांध फोरलेन पर शाम से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़क पर डेरा जमाए रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पर आ जाने वाले इन पशुओं से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों छुट्टा पशुओं के कारण तीन बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में वाहन सवार पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए।
इसके बावजूद नगर निगम की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय केंद्रों तक पहुंचाने की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही है। रात के समय फोरलेन पर बड़ी संख्या में पशुओं की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा बन रही है।
सवाल यह है कि हादसों के बाद भी नगर निगम कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाना और आम लोगों की जान बचाना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?