रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
"विरासत गलियारा" के नखास-रेती मार्ग पर बड़ा हादसा चार मंजिला इमारत का स्लैब गिरा, नीचे दबी मोटरसाइकिल
गोरखपुर विरासत गलियारा मार्ग पर नखास से रेती चौक के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे एक चार मंजिला निर्माणाधीन कमर्शियल भवन का सबसे ऊपरी स्लैब अचानक भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। हादसे के समय व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर चहल-पहल कम थी, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। स्लैब गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि नखास चौक और रेती पुल तक के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए।
मलबे में दबी बाइक: दुर्घटना के बाद चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। धूल छंटने पर "बनारस साइकिल" के पास स्थित इस चार मंजिला भवन का मलबा सड़क पर फैला दिखा, जिसके नीचे UP53NF5429 नंबर की हीरो स्पेंडर मोटरसाइकिल दबी हुई पाई गई।
मोबाइल टावर पर उठे सवाल: स्थानीय लोगों के अनुसार, नियमों को ताक पर रखकर इसी इमारत पर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मोबाइल टावर भी लगाया गया है, जिससे निर्माण की मजबूती पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, पुलिस प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि भवन स्वामी ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की। लोगों ने कई बार सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन भवन स्वामी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मलबे को हटाने के लिए क्रेन को भी बुला लिया गया था ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। गनीमत यह रही कि व्यस्ततम समय होने के बावजूद सड़क पर भीड़ कम थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन से इस भवन के मानचित्र और कमज़ोर बिल्डिंग पर लगे मोबाइल टावर की जांच के साथ ही भवन स्वामी पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।


