Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दर्शन-पूजन और गौसेवा के साथ की।

इसके बाद मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। CM से मिलने के लिए गोरखपुर सहित आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।

मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचे और एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने जमीन विवाद, पुलिस-प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें उनके सामने रखीं।

CM योगी ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और फरियादियों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला।