Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शासन के निर्देशन में भूकम्प, औद्यौगिक (रसायन) एवं अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज हुई सम्पन्न...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शासन के निर्देशन में भूकम्प, औद्यौगिक (रसायन) एवं अग्निकाण्ड से बचाव को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज हुई सम्पन्न

रिस्पाॅन्सिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों (उतरौला, सदर, तुलसीपुर) में आयोजित हुई मॉक ड्रिल

बलरामपुर चीनी मिल में औद्यौगिक रसायन, तुलसीपुर तहसील परिसर में अग्नि सुरक्षा व मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज उतरौला में भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा की हुई मॉक ड्रिल

बलरामपुर आज दिनांक 18.सितम्बर.2026 को राहत आयुक्त कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद बलरामपुर में राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर श्री विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह की अगुवाई में औद्यौगिक रसायन खतरे से बचाव सम्बन्धी मॉकड्रिल थाना कोतवाली नगर क्षेत्रातर्गत बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में हुई, जिसमें भूकम्प आने के बाद चीनी मिल प्रबन्धन द्वारा जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम में सूचना दी जाती है कि भूकम्प आने के कारण मिल के केमिकल डिवीजन में एथनॉल प्लान्ट में लीकेज शुरू हो गया है जिससे आग लग गई है जिसमें पन्द्रह मजदूर एवं कुछ कर्मचारी फंस गये हैं। इन्सीडेन्ट कमाॅण्डर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला को इसकी सूचना दी जाती है। इन्सीडेन्ट कमाॅण्डर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा तुरन्त जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को वायरलेस के माध्यम से सूचित किया जाता है। 


सूचना मिलते ही सेफ्टी ऑफिसर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व रिसोर्स इन्चार्ज मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा तुरन्त मोर्चा संभाला गया और जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं अग्निशमन, मेडिकल टीम के साथ व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरन्त घटना स्थल के लिए रवाना हुए। वहां पर एसडीआरएफ टीम, अग्निशमन, एसएसबी के जवान और चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मिलकर तुरन्त राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया तथा केमिकल डिवीजन में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मेडिकल टीम द्वारा प्रभावितों का मेडिकल चेकअप करते हुए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराने की कार्यवाही की गई है। 

    इस अवसर पर महोदय द्वारा सभी को बताया कि जनपद बलरामपुर भूकम्प की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जोन-4 में आता है। भूकंप, औद्योगिक रसायन और आग की सुरक्षा पर मॉक ड्रिल आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने और आम नागरिकों व कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए किया जाता है, जिसमें विभिन्न एजेंसियां शामिल होती हैं जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ जनसामान्य को आपदाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वास्तविक संकट के समय वे शांत और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। यह ड्रिल कर्मचारियों को प्रशिक्षित करती है कि वे भूकंप, आग और रासायनिक रिसाव जैसी आपात स्थितियों में खुद को और दूसरों को कैसे बचाएं, और कैसे एक सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा हों. इस मॉकड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, नगर निकाय, आपूर्ति विभाग, एनसीसी, सेना, पीडब्लूडी, विद्युत विभाग एवं आपदा मित्र सहित अन्य सम्बन्धित विभागों की सहभागिता रही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपदाओं के प्रति हमारी तैयारी का परीक्षण एवं जनसमुदाय को आपदा के प्रति संजग रहने के उद्देश्य से यह माॅकड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। रिसोर्स इन्चार्ज मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के माॅक अभ्यास से हमें अपने संसाधनों को अपडेट करने एवं आपदाओं के प्रति प्रतिक्रिया एवं रिस्पान्स टाइम के बारे में जानकारी मिलती है तथा अपनी कमियां को विश्लेषण करने का मौका मिलता है।

 इसी क्रम में तहसील तुलसीपुर में तहसील की बिल्डिंग में आग लगने की घटना पर अग्निशमन विभाग द्वारा त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य सम्पादित किया गया। तहसील उतरौला में मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज में भूकम्प से स्कूली बच्चों के बचाव की मॉकड्रिल के साथ उन्हें बचाव के तरीकों क्या करें-क्या न करें आदि के बारे में बताया गया। अग्निशमन टीम द्वारा विद्यालय भवन में फंसे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया।

इस दौरान एसएसबी कमान्डेन्ट, अपर पुलिस श्री अधीक्षक विशाल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी श्री मनोज कुमार, आपदा विशेषज्ञ श्री अरूण सिंह, सहायक आबकारी आयुक्त, चीनी मिल के यूनिट हेड, सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव मिश्रा, राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारी, अग्नि शमन अधिकारी, एसीएमओ डा0 ए0के0 चौधरी, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, नागरिक सुरक्षा कैडे्टस, स्वयं सेवक आपदा मित्र, एसएसबी के अधिकारी एवं जवान, वायरलेस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।