Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में रोड के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार वाहन बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में रोड के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार वाहन बरामद

बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 18.अक्टूबर.2026 वादी श्री राज कुमार सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम चरनगहिया, बेलहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद-बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक   17.अक्टूबर.2026 को समय करीब 22.40 बजे ग्राम चरनगहिया, बेलहा थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर में बलरामपुर–गौरा मार्ग के किनारे स्थित दुर्गा माता मंदिर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या UP 32 KA 2425 का चालक वाहन को तेजी से इधर-उधर लहराते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया गया है । जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हे तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान तीन घायलों की मृत्यु हो गई व अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 413/2026 धारा- 281/125(a)/125b/105/324(4) BNS बनाम वाहन चालक प्रदीप यादव पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम कमलापुर, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर व आदर्श यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव निवासी अहिरनपुरवा, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना को देहात क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुखद घटना में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगणों द्वारा ग्राम बेलहा में दुर्गा माता मन्दिर कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना कर गौरा चौराहा की ओर भाग रहे व्यक्तियों (वाहन चालक प्रदीप यादव पुत्र बनवारी लाल व उसके सहयोगी आदर्श यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव) को नाकाबंदी/घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शराब के नशे में थे, जिनका चिकित्सीय परीक्षण संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर में कराया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन फोर्ड ईको स्पोर्ट (UP 32 KA 2425) घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे बेलहा गांव, गौरा चौराहा मार्ग के किनारे खड़ी मिली, जिसे थाना स्थानीय पर लाया गया। अभियुक्तगण को थाना हाजा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 


घटना में घायल/मृतकों का विवरण मृतक -

1. मनोज सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी चरनगहिया, बेलहा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर उम्र 50 वर्ष वर्ष

2. गणेश पाण्डेय पुत्र राम मिलन निवासी छोटका रामनगर, बेलहा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर उम्र 40 वर्ष 

3. पाटेश्वरी पुत्र मनीराम निवासी चरनगहिया, बेलहा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर उम्र 38 वर्ष

घायल:

1. छेदीराम पुत्र भग्गन उम्र 51 वर्ष

2. घोपराम पुत्र रामकेवल उम्र 38 वर्ष

3. डब्लू पुत्र नानभाई उम्र करीब 36

4. मुकेश तिवारी पुत्र ओम प्रकाश तिवारी उम्र करीब 27 वर्ष  निवासी चरनगहिया बेलहा थाना कोतवाली  देहात जनपद बलरामपुर