रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना ए0एच0टी0 व जनपद के समस्त थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों, कस्बों, चौराहों आदि स्थानों पर चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान, बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों के विरुद्ध किया गया जागरूक, लघु फिल्म स्क्रीनिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश
बलरामपुर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित "मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.0" के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.अक्टूबर.2026 को थाना ए0एच0टी0 व जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्राम सभाओं, मुख्य चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बाल विवाह, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध वृहद जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। आमजन को लघु फिल्म "बढ़ते बच्चे" स्क्रीनिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु
1. चौपाल एवं संवाद के माध्यम से जागरूकता
मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं, ग्राम प्रधानों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया गया। उन्हें बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह कराना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें कठोर सजा का प्रावधान है। इसी प्रकार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना भी दंडनीय अपराध है।
2. लघु फिल्म "बढ़ते बच्चे" की स्क्रीनिंग
टीमों द्वारा ग्राम सभाओं में प्रोजेक्टर / मोबाइल स्क्रीन के माध्यम से शासन द्वारा निर्मित प्रेरणादायक लघु फिल्म "बढ़ते बच्चे" की स्क्रीनिंग कराई गई। इस फिल्म के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों जैसे -मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, बालिका की शिक्षा बाधित होना, शारीरिक एवं मानसिक कुपोषण आदि के बारे में बड़ी ही मार्मिकता से समझाया गया। फिल्म देखकर ग्रामीणों ने बाल विवाह न करने एवं न होने देने की शपथ ली।
3. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सशक्त संदेश
जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिशन शक्ति टीम के सहयोग से स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक में दहेज प्रथा, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी कुरीतियों से होने वाले नुकसान को हास्य एवं भावुक शैली में प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा खूब सराहा गया। नाटक के अंत में बताया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो तत्काल डायल 112, वूमेन हेल्पलाइन 1090, 181 या चाइल्ड लाइन 1098 पर सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
4. कानूनी जानकारी एवं हेल्पलाइन नंबर
सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों – 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं जागरूकता संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए।
बलरामपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद में लगातार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।




