Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच ने थाना पयागपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच ने थाना पयागपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

बहराइच थाना पयागपुर शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.अक्टूबर.2026 को जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना पयागपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया तथा विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्गा पूजा पंडालों एवं विसर्जन मार्गों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अराजक गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर. जामकर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।