रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, व्यक्त की शोक संवेदना; हर संभव सहायता का दिया आश्वासनबलरामपुर थाना कोतवाली देहात आज दिनांक 18.अक्टूबर.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे लोगों को एक अनियंत्रित वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से हुई हृदय विदारक दुर्घटना में तीन लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलरामपुर डॉक्टर विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम चरनगहिया बेलहा पहुंचकर मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनो को सांत्वना बंधायी गई। इस कठिन समय में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चालक की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली गई है, अन्य अग्रिम नियमानुसार कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



