रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 05 किलो 254 ग्राम अवैध गांजा मय 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कुशीनगर थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 18.अक्टूबर.2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बांसी त्रिलोकपुर के पास से एक नफर अभियुक्त हरेन्द्र गोसाई पुत्र सीताराम गोसाई निवासी रूपही टाड़ थाना भितहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को मोटरसाईकिल BR 22 BH 6102 से परिवहन कर ले जायी जा रही पांच किलो दो सौ चौवन ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 581/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

