रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज प्रशासन मुस्तैद, अधिकारियों ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण एसडीएम पवन जायसवाल और सीओ रवि कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर दशहरा और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम पवन जायसवाल, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और गोरखनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पंडालों के पास आने-जाने वाले रास्तों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए, ताकि दर्शनार्थियों की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके और भगदड़ जैसी स्थिति न बने। पंडाल और उसके आसपास के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए तुरंत उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कैमरों का फोकस मुख्य द्वार और भीड़भाड़ वाले हिस्सों पर रहना चाहिए।
आग से बचाव के लिए हर पंडाल में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र और बालू से भरी बोरियां तत्काल प्रभाव से रखने को कहा गया है। पंडाल के पास मुख्य मार्ग पर जाम न लगे, इसके लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पंडाल से कुछ दूर निर्धारित की जाए। साथ ही, नो-एंट्री और डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन हो। किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या या आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडाल में फर्स्ट-एड बॉक्स और आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित वालंटियर्स की टीम मौजूद रहे। पूजा समितियों से कहा गया है कि वे अपने पंडालों में अनुशासित और जिम्मेदार वालंटियर्स की तैनाती करें, ताकि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम पवन जायसवाल ने पूजा समितियों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। सीओ रवि कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वाली समितियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।

