रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लेखपालों के आंदोलन का अगला चरण शुरू, सभी ऑनलाइन कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप 17 अक्टूबर से ऑफलाइन काम भी बंद करने का अल्टीमेटम आय, जाति, निवास, वरासत व किसान रजिस्ट्री का काम बन्द, जनसेवा केंद्रों से लेकर तहसीलों तक मचेगा हाहाकार सदर तहसील अध्यक्ष अनिल राय बोले "प्रशासनिक वॉट्सऐप ग्रुप छोड़े, मांगें पूरी होने तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करेंगे लेखपाल"
गोरखपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहा लेखपालों का आंदोलन अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 अक्टूबर 2026 से प्रदेश भर के साथ-साथ गोरखपुर में भी लेखपालों द्वारा संपादित किए जाने वाले समस्त प्रकार के ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। यह ऑनलाइन कार्य बहिष्कार मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, गोरखपुर सदर तहसील शाखा के अध्यक्ष अनिल राय ने "अवधनामा" को बताया कि आंदोलन के तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से समस्त लेखपालों ने तहसील के आधिकारिक प्रशासनिक वॉट्सऐप ग्रुपों को छोड़ देंगे और शासन व राजस्व से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाओं को पूरी तरह ठप हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते संघ की न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं किया, तो आगामी 17 अक्टूबर 2026 से ऑफलाइन कार्य भी पूरी तरह ठप कर तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन सेवाएं ठप होने से आम जनता होगी बेहाल, जनसेवा केंद्रों पर रहेगा सन्नाटा लेखपालों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग और सत्यापन बंद किए जाने का सीधा असर आम जनमानस पर पड़ेगा। जन सुविधा केंद्रों और ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जनता द्वारा प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवेदन किए जाते हैं, जो लेखपालों की आख्या और सत्यापन के अभाव में अधर में अब लटक जाएंगे।
प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले ऑनलाइन कार्य प्रमाण पत्र सेवाएं आय, जाति, सामान्य निवास और हैसियत प्रमाण पत्र की ऑनलाइन जांच व आख्या रिपोर्टिंग पूरी तरह रुक जाएगी। इसके चलते छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों के आवेदन, दाखिले व पेंशन योजनाओं के लाभार्थीयों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
राजस्व व नामांतरण सेवाएं ऑनलाइन वरासत (धारा 33/34), हैसियत तस्दीक और अंश निर्धारण के काम ठप रहेंगे।
कृषक सेवाएं फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण), ई-खसरा पड़ताल और किसान सम्मान निधि के ऑनलाइन सत्यापन पर पूरी तरह ताला लग जाएगा।
17 से ऑफलाइन कार्य बहिष्कार, 24 से अनिश्चितकालीन हड़ताल सदर अध्यक्ष अनिल राय ने आंदोलन के आगामी चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2026 को समस्त लेखपाल काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस पर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे।
12 अक्टूबर 2026 को सामाजिक सरोकार के तहत तहसील व जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया जाएगा।
14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय पर लेखपालों की विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
17 से 23 अक्टूबर 2026 तक यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 17 अक्टूबर से लेखपाल ऑनलाइन के साथ-साथ समस्त ऑफलाइन कार्यों का भी पूर्ण बहिष्कार करेंगे तथा प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तहसील मुख्यालयों पर धरना देंगे।
24 अक्टूबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त लेखपाल संपूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
