Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर खोराबार थाने में पीस कमेटी की बैठक, दिए सख्त निर्देश माहौल खराब करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई' :- एक्शन किंग सुधांशु सिंह खोराबार थाना प्रभारी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर खोराबार थाने में पीस कमेटी की बैठक, दिए सख्त निर्देश माहौल खराब करने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई' :-  एक्शन किंग सुधांशु सिंह खोराबार थाना प्रभारी

गोरखपुर थाना खोराबार आगामी दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर खोराबार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक एक्शन किंग सुधांशु सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के दुर्गा पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों एवं स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी एक्शन किंग सुधांशु सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी आयोजक शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। डीजे संचालक निर्धारित मानक डेसिबल सीमा के भीतर ही साउंड बजाएं। किसी भी हाल में अश्लील या भड़काऊ गीत न बजाए जाएं।  पूजा पंडाल की स्थापना और विसर्जन जुलूस के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समय से अनुमति प्राप्त कर लें। आयोजक अपने-अपने पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे एवं वॉलंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करें। मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया तय रूट और समय सीमा के भीतर ही पूरी की जाए। थाना प्रभारी ने मूर्तिकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि प्रतिमाओं का निर्माण पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) सामग्री से ही किया जाए। निर्धारित आकार से बड़ी मूर्तियों का निर्माण न करने की हिदायत भी दी गई। थाना प्रभारी एक्शन किंग सुधांशु सिंह ने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने, शांति व्यवस्था भंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं आयोजकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर थाने के समस्त उपनिरीक्षक, बीट पुलिस अधिकारी, पूजा समितियों के पदाधिकारी, डीजे संचालक व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।