रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के दम्पत्तियों को किया गया सम्मानित
दम्पत्तियों को मिठाई खिलाकर, उपहार भेंट कर अग्रिम सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
बलरामपुर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित "मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.0" के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विगत माह में प्राप्त पारिवारिक विवादों/पति-पत्नी के मनमुटाव/घरेलू कलह से संबंधित प्रकरणों में काउंसलरों, महिला थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर गहन काउंसलिंग, समझा-बुझाकर, आपसी संवाद स्थापित कराकर कुल 76 परिवारों में सुलह-समझौता कराया गया। इन परिवारों में वर्षों से चले आ रहे विवाद, दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं मनमुटाव जैसे मामले शामिल थे, जो टूटने की कगार पर थे। परामर्श केन्द्र की इस पहल से न केवल परिवार टूटने से बचे, बल्कि बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।
परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विगत माहों में प्राप्त पारिवारिक विवादों/पति-पत्नी के मनमुटाव/घरेलू कलह से संबंधित प्रकरणों में से सफलतापूर्वक निस्तारण कराए गए कुल 76 परिवारों के दम्पत्तियों को आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को आमंत्रित किया गया जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री विशाल पाण्डेय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह
सम्मान समारोह में सभी दम्पत्तियों को मिठाई खिलाकर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपहार भेंट कर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान दम्पत्तियों ने भी बलरामपुर पुलिस व परिवार परामर्श केन्द्र का आभार व्यक्त किया और साथ रहने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि- "परिवार परामर्श केन्द्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों/पति-पत्नी के मनमुटाव/घरेलू कलह से छोटी-छोटी बातों से उत्पन्न विवादों को संवाद के माध्यम से समाप्त कर परिवार में खुशियां लौटाना ही पुलिस का मानवीय प्रयास है। सभी दम्पत्ति आपसी प्रेम, विश्वास एवं सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करें।"अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी से अपील की कि, किसी भी पारिवारिक विवाद में तत्काल कानूनी कार्रवाई से पहले परिवार परामर्श केन्द्र की मदद लें, जहां अनुभवी काउंसलरों द्वारा निःशुल्क मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग/परामर्श प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र, प्रभारी महिला थाना श्रीमती पूनम यादव, महिला काउंसलर , मिशन शक्ति टीम एवं परामर्श केन्द्र के सदस्यगण उपस्थित रहे।


