रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर में छात्रा को मिला नेतृत्व का अवसर, 12वीं की छात्रा अंशिका सिंह बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष
कुशीनगर थाना कप्तानगंज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को द क्रिसेन्ट स्कूल के छात्राओं को थाना कप्तानगंज पर बुलाकर थानाध्यक्ष कप्तानगंज तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना परिसर , थाना कार्यालय का भ्रमण कराया गया तथा थाना कप्तानगंज पर बने विभिन्न हेल्प डेस्क जैसे महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, महिला शक्ति केन्द्र, आईजीआरएस कार्यालय , कम्प्यूटर कक्ष , जनसुनवाई तथा थाने पर बने हावालात के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस व थाना कप्तानगंज पुलिस की कार्यशैली के सम्बन्ध में विस्तृत से अवगत कराया गया तथा बालिकाओं को अपने अधिकार व कर्तव्यो तथा अपने सम्मान के प्रति जागरुक रहने हेतु प्ररित किया गया ।
इसी क्रम में द क्रिसेन्ट स्कूल की 12वीं की छात्रा अंशिका सिंह पुत्री सुनील कुमार सिंह निवासी बौलिया थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को एक दिवस के लिए थाना कप्तानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया जिसके दौरान द क्रिसेन्ट स्कूल की छात्रा अंशिका सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर आये आगन्तुक / फरियादी की शिकायतों को सुना गया। इस पहल के माध्यम से छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका से परिचित कराया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कुशीनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।




