Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा बनी एक दिन के लिए थाना जटहां बाजार की प्रभारी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा बनी एक दिन के लिए थाना जटहां बाजार की प्रभारी

कुशीनगर थाना जटहां बाज़ार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को लाची देवी इंटर कालेज जटहां बाजार की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा को एक दिन के लिए थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर का थाना प्रभारी बनाया गया।

इस पहल के माध्यम से छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका से परिचित कराया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कुशीनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।