रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
राम मंदिर आंदोलन के साथ समाज निर्माण में अशोक सिंघल का अहम भूमिका
गोरखपुर राम मंदिर आंदोलन के अगुवा अशोक सिंघल जैसे संत सदियों में जन्म लेते हैं। उनका अभियान राम मंदिर आंदोलन के साथ समाज निर्माण को लेकर भी था। उनके मार्गदर्शन में चलना हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है।
उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने रविवार को तारामंडल स्थित गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जैसा दृष्टा और दूर दृष्टि का व्यक्ति सदियों में जन्म लेता है। उन्होंने वर्षों पूर्व राम मंदिर के निर्माण की परिकल्पना थी। उनके संकल्प की परिणति भवन राम मंदिर है। उनका जीवन समाज में समरसता, हिंदू जागरण के लिए सदैव याद किया जाएगा। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अनेक साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनकर्ताओं ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। अशोक सिंघल ने इसी सांस्कृतिक एकात्मता को संगठनात्मक शक्ति में बदलने का प्रयास किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रामशिला पूजन, रामज्योति, राम-जानकी यात्रा, धर्म संसद और संत सम्मेलन जैसे कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं थे। इसके पूर्व मंच पर उपस्थित संत जनों और अतिथियों ने भगवान श्री राम और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा पूजा अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सिंघल के लिए सांस्कृतिक चेतना के जीवंत प्रतीक थे
प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि अशोक सिंघल के लिए राम ही राम जीवन भर रहे। कार्यक्रम में कटरा कुटी महंत स्वामी चिन्मय दास ने भी अशोक सिंघल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ज्ञानी ताजेंद्र सिंह, स्वामी अर्जुनानंद महाराज, स्वामी राम लखन दास, प्रांत संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष विहिप पुरुषोत्तम मैरोडिया आदि ने भी अशोक सिंघल को याद किया। संचालन नागेंद्र एवं प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव ने किया। आभार ज्ञापन प्रांत उपाध्यक्ष विशाल जयसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में गोरखपुर विहिप के जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह और जिला मंत्री इंजीनियर संजीत कुमार श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्वांचल के सारे हिंदू संगठन के सदस्यों में पदाधिकारी व भाजपा के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी , हजारों की संख्या स्वयं सेवक व् कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज कराई ।


