Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्रकारों के हित में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की शानदार पहल...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पत्रकारों के हित में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की शानदार पहल 

लखनऊ/ गोरखपुर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, गोरखपुर के अध्यक्ष अरविन्द कुमार राय व कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता, गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष अजीत यादव, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, टीएन मिश्र ने लखनऊ में सूचना निदेशक विशाल सिंह जी से गुरुवार को मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग पत्र उन्हें सौंपकर पत्रकारों के हित में उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया। मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के पत्रकारों को पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीनों संगठन लंबे समय से प्रयासरत हैं। राज्य सरकार ने इस दिशा में कुछ कदम उठाए भी हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं। पत्रकारों को योजना का वास्तविक लाभ दिलाने के लिए पेंशन नियमावली में कुछ आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांग 

-संपादकों और उपसंपादकों को भी पेंशन योजना में शामिल किया जाए, एक दिन का भी प्रोविडेंट फंड (पीएफ) कटा हो।
-पत्रकारों की मान्यता की अनिवार्य अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने तथा लगातार मान्यता की शर्त के स्थान पर कुल 10 वर्ष की मान्यता अवधि को मान्य किया जाए।
-उत्तराखंड और राजस्थान की तर्ज पर पेंशनभोगी पत्रकार की मृत्यु के बाद उसके पति या पत्नी को पेंशन की 50 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए। 
-अन्य राज्यों में पत्रकारों को दी जा रही पेंशन की तरह उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम 8 हजार से अधिकतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक पेंशन दी जाए।
प्रतिनिधिमंडल में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अरविंद कुमार राय, यूपी जर्नलिस्ट यूनियन (लखनऊ इकाई) के अध्यक्ष शिवशरन सिंह, प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत यादव, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स क्लब के उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह तथा टी.एन. मिश्रा शामिल रहे।