रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी की संपूर्ण धनराशि ₹47000/- आवेदक के बैंक खाते में वापस करायी गई।
बस्ती थाना कोतवाली आज दिनांक- 08.अक्टूबर.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देश एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम के क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह एवं साइबर सेल प्रभारी कृपा शंकर मौर्य व नियुक्त कर्मी आरक्षी आदर्श सिंह व अजय कुमार पाठक साइबर टीम द्वारा आवेदक श्री अंकुर उपाध्याय पुत्र देवमणी उपाध्याय निवासी थाना कोतवाली जनपद बस्ती की साइबर ठगी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें आवेदक के साथ ₹47000/- की साइबर ठगी की गई थी।
उक्त शिकायत पर साइबर सेल थाना कोतवाली की साइबर टीम द्वारा त्वरित विधिक एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी की धनराशि को लीन/होल्ड कराया गया। जिसके उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए ₹47000/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना कोतवाली पुलिस की साइबर सेल टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।
थाना कोतवाली साइबर सेल पुलिस टीम जनपद बस्ती द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि वापस कराने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
