Hot Posts

6/recent/ticker-posts

“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन/पुष्पचक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन/पुष्पचक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि

बहराइच आज दिनांक 21.अक्टूबर.2026 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में अमर शहीदों, जिन्होंने नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, ऐसे शहीद वीर जवानों को शत-शत नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति एवं सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। इस दिवस को मनाए जाने का इतिहास 21 अक्टूबर, 1959 की उस घटना से जुड़ा है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई पर देश की सीमा की सुरक्षा एवं निगरानी में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए शत्रु का सामना किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस घटना में दस वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। साथ ही बताया गया कि पुलिस का कर्तव्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण है, जिसमें पुलिसकर्मी समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कर्तव्यपालन के दौरान अनेक पुलिसकर्मी अपने प्राणों का बलिदान कर देते हैं, जिनका त्याग एवं समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। पुलिस स्मृति दिवस न केवल शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, बल्कि यह समस्त पुलिस बल को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता एवं राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का संदेश भी देता है। अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए समस्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

उल्लेखनीय है कि 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य की वेदी पर 154 पुलिसजनों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 पुलिसजन सम्मिलित हैं—1. उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, 2. उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, 3. आरक्षी अशोक कुमार, 4. आरक्षी प्रदीप कुमार, 5. फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पुलिस, अग्निशमन सेवा, 6. फायरमैन रोहित यादव, अग्निशमन सेवा। दिनांक 05.मई.2026 को जनपद जालौन के कोतवाली उरई में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी हेतु रवाना पुलिस दल में शामिल उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार एवं आरक्षी प्रदीप कुमार की केएमपी एक्सप्रेसवे पर जनपद नूंह, हरियाणा के धुलावट टोल प्लाजा के निकट स्कॉर्पियो वाहन के आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसी क्रम में दिनांक 04.अगस्त.2026 को प्रातः लगभग 03:28 बजे जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत ग्रेटर नोएडा स्थित मेसर्स आईएलजीआईएम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर अग्निशमन दल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आग बुझाने एवं राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। अग्निशमन कार्यवाही के दौरान कंपनी की दाहिनी ओर की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह एवं फायरमैन रोहित यादव की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य अग्निशमन कार्मिक घायल हो गए। इस प्रकार, उक्त दोनों घटनाओं में कुल छह पुलिस एवं अग्निशमन सेवा कार्मिकों ने अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। जिन जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

शहीदों को नमन करने के इस क्षण में पुलिस स्मृति स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी क्राइम/मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी क्राइम/112 श्री पहुप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।