रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र में जालसाजी और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर अपराधी ने मृतक को जिंदा दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पिता की मृत्यु के बाद आरोपी राज साहनी (पुत्र सुनील साहनी), निवासी ग्राम बैजनाथपुर टोला औरहिया ने एक बड़ी साजिश रची। उसने किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति को पीड़ित का फर्जी पिता बनाकर खड़ा किया और जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया। इस जालसाजी की भनक जब पीड़ित को लगी, तो उसने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी राज साहनी को धर दबोचा। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
