Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सहजनवां व थाना हरपुर बुदहट पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सहजनवां व थाना हरपुर बुदहट पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

गोरखपुर थाना सहजनवां व थाना हरपुर बुदहट आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना सहजनवां पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के नेतृत्व में संभ्रांत व्यक्तियों, आयोजकों, डी.जे. संचालकों व मूर्तिकारों के साथ बैठक आयोजित की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में उपजिलाधिकारी सहजनवां, क्षेत्राधिकारी  गीडा, थानाध्यक्ष सहजनवां व थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए सभी से उनका कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।