रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना दुबौलिया परिसर में आगामी नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई
बस्ती थाना दुबौलिया परिसर में आगामी नवरात्रि/दुर्गापूजा पर्व के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों की पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।इस अवसर पर लोगो को बताया गया कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा ऐसी किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।थानाध्यक्ष दुबौलिया द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि आगामी पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

