Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम व एंटी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में मवेशियों की चोरी करने वाले संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन व नगद रुपये 45,000/- किया गया बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम व एंटी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में मवेशियों की चोरी करने वाले संबंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप वाहन व नगद रुपये 45,000/- किया गया बरामद

बस्ती थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम व एंटी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दिनांक 29.सितम्बर.2026 को हुई भैंस चोरी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-209/2026 धारा-303(2) BNS के संबंध में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व मुखवीर खास के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर हथियागढ गाँव से पहले जंगली क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे संबंधित तीन अभियुक्तों 1- राशिद पुत्र अजीज अहमद, 2- कामिल खान पुत्र सोनी उर्फ खुरसीद व 3-मोहम्मद आसिफ पुत्र स्वर्गीय अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद पिकअप गाड़ी संख्या- UP42BT6821, 2- नगद पैंतालीस हजार रुपए- व चार अदद एन्ड्रायड मोबाइल बरामद कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |

बताते चलें कि वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 29/30-सितम्बर-26 कि मध्यरात्रि तीन अज्ञात चोरों द्वारा वादी की गाय-भैंस दोनों को खोलकर भगा कर ले जाने के लिए खोला गया और अपने साथ तीनों अज्ञात चोरों द्वारा हमारे दोनों जानवर को पाण्डेय बाजार डुमरियागंज मेन रोड शंकर दास मन्दिर तक लाया गया जिसका रिकार्डिग वहाँ लगे कैमरे मे दर्ज है। उक्त घटना के पहले व बाद में हमारे गाँव के मेन रोड पर काला तिरपाल के साथ पीकअप का आना जाना हुआ। गाय कुद कर भाग गई थी जो मेरे मित्र जिसका घर आगे रास्ते पर पड़ता है उनके यहां मिली। तहरीर के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर अभियोग पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।