रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लेखपालों ने खोला मोर्चा! आज से ऑनलाइन कामकाज ठप, आय-जाति से लेकर EWS तक सेवाओं पर पड़ेगा असर 22 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन जारी, मांगें पूरी न होने पर WhatsApp ग्रुप भी छोड़ेंगे लेखपाल
गोरखपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर अपनी लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन तेज कर दिया है। 8 अक्टूबर से लेखपालों ने सभी ऑनलाइन पोर्टल के कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया है। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, EWS, परिवार आईडी समेत कई ऑनलाइन राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
लेखपाल संघ के मुताबिक आरसी-9, धारा 34, 67, 80 और 116, IGRS, आर्थिक सहायता तथा दैवीय आपदा से जुड़े ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा बनाए गए WhatsApp ग्रुप भी छोड़ने का निर्णय लिया गया है।
संघ का आरोप है कि वर्ष 2019 से लंबित मांगों को लेकर शासन, राजस्व परिषद और अधिकारियों स्तर पर कार्यवृत्त, सहमति, संस्तुति और अनुमोदन के बावजूद प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया। संघ ने अधिकारियों पर मांगों के प्रति कथित गैर-संवेदनशीलता और टालमटोल का आरोप लगाया है।
लेखपाल संघ की प्रमुख मांगें
2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करना
पदनाम परिवर्तन एवं स्नातक शैक्षिक योग्यता
समयबद्ध पदोन्नति व अंतरमंडलीय स्थानांतरण
जनसंख्या व कार्यभार के अनुसार प्रत्येक ग्राम में लेखपाल की नियुक्ति
विभागीय परीक्षा, मानदेय और भत्तों में वृद्धि
राजस्व उपनिरीक्षक नियमावली का प्रख्यापन
1:5 के अनुपात में राजस्व निरीक्षक पदों का सृजन
जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि वर्षों से मांगें लंबित रहने के बाद संघ आंदोलन के लिए मजबूर हुआ है।
