Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस समृति दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती की अध्यक्षता में पुलिस लाइन बस्ती में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस समृति दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती की अध्यक्षता में पुलिस लाइन बस्ती में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

बस्ती आज पुलिस समृति दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन बस्ती में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी महोदय ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह,  अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती सुश्री मानसी , समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनकी वीरता, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावपूर्ण स्मृति में मौन धारण किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीदों की स्मृति में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान एवं शहीद गीत भी प्रस्तुत किए गए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस समृति दिवस हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों से निपटने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पुलिस बल निरंतर उनकी प्रेरणा से कार्य करते हुए समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने भी शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस परिवार सदैव शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने हृदय में संजोए रखें और कर्तव्य निर्वहन में पूर्ण निष्ठा एवं साहस का परिचय दें।

समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने शहीद स्मारक के समक्ष खड़े होकर शपथ ली कि वे शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखेंगे तथा कानून के शासन को मजबूत बनाने एवं जनसामान्य की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि पुलिस स्मृति दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं,  बल्कि हमें अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देने वाला दिन है।