रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सांसद रवि किशन ने किया 'शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी' का उद्घाटन, नन्हे खिलाड़ियों संग आजमाए हाथ
गोरखपुर खेल जगत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को खोराबार (देवरिया रोड) स्थित आधुनिक सुविधाओं से लैस पांच कोर्ट वाली 'शटलएक्स बैडमिंटन एकेडमी' का सदर सांसद रवि किशन ने शानदार उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट पर उतरकर नन्हे खिलाड़ियों—बाला तिवारी और सूर्यांशी तिवारी के साथ बैडमिंटन खेलकर योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का भी विधिवत शुभारंभ किया।
25 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रदेश स्तरीय महाकुंभ में विभिन्न जिलों से आए 400 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की सब जूनियर टीम का चयन किया जाएगा। इस भव्य समारोह के दौरान खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजीत श्रीवास्तव को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज भट्ट, सचिव अनंत दीप मिश्रा और जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मयंकतेश्वर पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


