रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह का किया गया आयोजन
कुशीनगर आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में मनाए जा रहे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद कुशीनगर में भी शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में स्थापित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा व सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी शहीदों को नमन किया। समारोह में दो मिनट का मौन रखकर उन वीर पुलिसकर्मियों के अमूल्य बलिदान को स्मरण किया गया, जिन्होंने देश की एकता-अखंडता, कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि –
“पुलिस स्मृति दिवस हमें उन बहादुर साथियों की याद दिलाता है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर चलते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और साहस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके आदर्शों को जीवित रखते हुए जनसेवा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। समारोह में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ ली कि वे शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहेंगे। पुलिस स्मृति दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे कानून का सम्मान करें और शांतिपूर्ण समाज बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।





