Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा थाना परिसर पर बलवा ड्रिल एवं एंटी रॉयट गन/टियर गैस गन की हैंडलिंग का कराया गया अभ्यास....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा थाना परिसर पर बलवा ड्रिल एवं एंटी रॉयट गन/टियर गैस गन की हैंडलिंग का कराया गया अभ्यास

बस्ती थाना पैकोलिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.अक्टूबर.2026 को  प्रभारी निरीक्षक श्री मोती चन्द द्वारा आज थाना पैकोलिया परिसर में पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एंटी रॉयट गन एवं टियर गैस गन की हैंडलिंग तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों के उचित प्रयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को बलवा एवं भीड़ नियंत्रण की परिस्थितियों में सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार कार्य करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तत्पर एवं सक्षम रहे।थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैयारी, दक्षता एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अभ्यास किया जा रहा है।