Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षक स्वाभिमान व सेवा सुरक्षा के लिए संजयन त्रिपाठी को जिताएं: प्रो. चितरंजन सपा सरकार में मिला सम्मान, भाजपा राज में शिक्षकों पर संकट का आरोप पुरानी पेंशन बहाली और ग्रेच्युटी देने का सपा ने किया वादा, एकजुट होने की अपील...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

शिक्षक स्वाभिमान व सेवा सुरक्षा के लिए संजयन त्रिपाठी को जिताएं: प्रो. चितरंजन सपा सरकार में मिला सम्मान, भाजपा राज में शिक्षकों पर संकट का आरोप पुरानी पेंशन बहाली और ग्रेच्युटी देने का सपा ने किया वादा, एकजुट होने की अपील

गोरखपुर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षाविदों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने शिक्षक मतदाताओं से एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मिश्र ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शिक्षकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और पेंशन जैसे गंभीर मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे, लेकिन सरकार शिक्षकों को ग्रेच्युटी का लाभ देने के पक्ष में नहीं है। आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रबंधकों के उत्पीड़न के कारण दर्जनों शिक्षक अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और उच्च न्यायालय के आदेशों का भी सम्मान नहीं हो रहा है।"

असंतोष और लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट का आरोप

प्रो. मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को उनके मूल शैक्षणिक दायित्वों से हटाकर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लगाया जा रहा है, जिससे शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। सेवा शर्तों को जटिल और गरिमाहीन बनाए जाने से शिक्षक वर्ग में भारी असंतोष है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकारों में हमेशा शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी गई, चाहे वह सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करना हो या उनका नियमितीकरण। भाजपा राज में शैक्षणिक संस्थानों की लोकतांत्रिक संरचना कमजोर हुई है। 

सपा सरकार आने पर पुरानी पेंशन बहाली का वादा

प्रेस वार्ता में प्रो. मिश्र ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत सभी पात्र शिक्षकों को ग्रेच्युटी का लाभ दिलाया जाएगा। इन वादों को पूरा करने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधान परिषद में संजयन त्रिपाठी की जीत बेहद जरूरी है।

परिवर्तन के लिए एकजुट हों शिक्षक: डॉ. धीरेंद्र

इसी क्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. धीरेंद्र सिंह ने भी सपा प्रत्याशी के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बदलाव का एक बड़ा अवसर है। शिक्षकों को अपने सुरक्षित भविष्य, मान-सम्मान और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एकजुट होकर डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।