रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप मे 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद
गोरखपुर थाना बड़हलगंज अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे उप निरीक्षक राजीव तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 332/2026 धारा 118(1),352,351(3),109(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त हरिनारायण मौर्य पुत्र ब्रम्हानन्द मौर्य निवासी महतोपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 12.अगस्त.2026 को समय करीब 15:45 बजे अभियुक्त वादिनी के पुत्र के पास आकर मोटरसाईकिल का एक्सीलेटर मारने लगा, वादिनी के पुत्र द्वारा मना करने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से मार दिया गया, जिससे वादिनी का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
